ब्यूरो संजय मिश्रा
मऊ/चित्रकूट -जनपद चित्रकूट के ब्लॉक मऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत बियावल में मुख्य विकास अधिकारी डी पी पाल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ओमप्रकाश यादव खण्ड विकास अधिकारी मऊ, धर्मेन्द्र सिंह बाल विकास परियोना अधिकारी मऊ, प्रभारी चिकित्साधिकारी मऊ, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास मऊ, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण मऊ, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मऊ, सहित कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजित चौपाल में लगभग 250 ग्रामवासी उपस्थित रहें। उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा ग्रामवासियों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शादी अनुदान योजना, किसान सम्मान निधि एवं पोषाहार वितरण से सम्बन्धित, समूह गठन के माध्यम से स्वरोजगार हेतु एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। उपस्थित 02 महिलाओं के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी , चित्रकूट को पेंशन सम्बन्धी समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिसके निस्तारण हेतु सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विकास खण्ड मऊ, को निर्देशित किया गया है। जिसका निस्तारण सहायक विकास अधिकारी स०क० द्वारा मौके पर ही कर दिया गया है। ग्रामवासियों के द्वारा महिला आंगनाबाडी के द्वारा पोषाहार वितरण में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिस पर उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी मऊ के द्वारा मौके पर ही समस्या का निराकरण कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा एक पेड मां के नाम योजना की जानकारी आमजनमानस को दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी , जनपद चित्रकूट के द्वारा खण्ड विकास अधिकारी मऊ, ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायत में कैम्प लगाकर वृद्धा पेंशन, निराश्रित पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन के अवशेष लाभार्थियों को, जो कि पेंशन पाने से वंचित रह गये है, को एक सप्ताह के अन्दर विशेष शिविर लगाकर लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराकर यथाशीघ्र पेंशन का लाभ दिलाया जायें। मौके पर उपस्थित आंगनबाडी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मऊ को निर्देशित किया गया कि विकास खण्ड अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्रों का समय से नियमित संचालन कराया जाये, नियमानुसार पोषाहार का वितरण कराया जाये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारी मऊ को निर्देशित किया गया कि आयुष्मानकार्ड बनाने में तत्परता के साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के आयुष्मानकार्ड अवश्य बनवा दिये जाये, जिससे वृद्धावस्था के कारण होने वाली बीमारियों का सुगमता से ईलाज सम्भव हो सके।
Cdo की अध्यक्षता में मऊ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बियावल में ग्राम चौपाल का सफल आयोजन हुआ संपन्न

Tagged:#POLITICS





