Home / Trending / कोरोना संक्रमण के चलते रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का एम्स में निधन….

कोरोना संक्रमण के चलते रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का एम्स में निधन….

मुख्य अंश:

  • केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का दिल्ली एम्स में हुआ निधन
  • कोरोना वायरस से संक्रमित थे सुरेश अंगड़ी, बुधवार रात ली आखिरी सांस
  • पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी का बुधवार को निधन हो गया। इस महीने की शुरुआत में उन्हें दिल्ली में एम्स में भर्ती कराया गया था, क्योंकि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका निधन बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री बनाए गए थे। सुरेश आंगड़ी 65 वर्ष के थे। अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।’ PM मोदी ने ट्वीट करके कहा, सुरेश अंगड़ी एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसा प्राप्‍त करते थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। उनके निधन का समाचार सुनकर कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे याद है कभी मुस्कुराते हुए अंगड़ी-जी। यह दुखद समाचार सुनकर बहुत दर्द हुआ”। राज्य स्तर में कोरोना से अब तक कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना से संक्रमित हुए थे।

https://platform.twitter.com/embed/index.html?creatorScreenName=Nai_Dunia&dnt=false&embedId=twitter-widget-1&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1308796275664408576&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.naidunia.com%2Fnational-union-minister-of-state-for-railways-suresh-angadi-passes-away-due-to-coronavirus-6416478&siteScreenName=Nai_Dunia&theme=light&widgetsVersion=219d021%3A1598982042171&width=550px

Minister of State for Railways Suresh Angadi passes away in AIIMS, Delhi. He was tested positive for COVID19: AIIMS Top official

(file pic) pic.twitter.com

[post-views]
Share
Now