T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच का पाकिस्तान ने किया बहिष्कार, सरकार का बड़ा फैसला
नई दिल्ली/इस्लामाबाद:
T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ निर्धारित मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी।
पाकिस्तान सरकार ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (X) के जरिए साझा की है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की अनुमति दी गई है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेला जाएगा।
सरकारी बयान के अनुसार,
“The Pakistan Cricket Team shall not take the field in the match scheduled on 15th February 2026 against India.”
बताया जा रहा है कि यह फैसला ICC द्वारा बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने के विरोध में लिया गया है। पाकिस्तान सरकार इस निर्णय से नाराज़ है और इसी के चलते उसने भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करने का निर्णय किया।
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि अगर नॉकआउट या फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं, तो पाकिस्तान की टीम खेलेगी या नहीं। इस पर अभी कोई आधिकारिक स्थिति साफ नहीं की गई है।
बड़ी खबर : T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच रद्द! पाकिस्तान सरकार ने किया….






