एक छत के नीचे दवाईवाला.कॉम, जांचवाला.कॉम और क्लिनिकवाला.कॉम सुविधा शुरू
रिपोर्ट :- चंद्रकिशोर पासवान
बखरी बेगूसराय । बखरी प्रखंड वासियों के लिए यह बड़ी खुशी की खबर है कि अब उन्हें दवा, जांच और इलाज के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा। बखरी में एक ही छत के नीचे दवाईवाला.कॉम, जांचवाला.कॉम और क्लिनिकवाला.कॉम की संयुक्त सुविधा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक हेल्थकेयर सेंटर का उद्घाटन बखरी अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ एवं बखरी पीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर बेगूसराय के चर्चित जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश पासवान, पूर्व मुखिया हलीम साहब, प्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा, डॉ. बी.एल. राय, जदयू नेत्री अर्चना झा, अधिवक्ता गौरव कुमार, प्रोपराइटर राधेश्याम, शुभम कुमार, जदयू नेता लड्डू लाला राय, महेंद्र राय, मनोज चौधरी एवं दीपक आज़ाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस हेल्थकेयर सुविधा के शुरू होने से बखरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सस्ती, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यह पहल आम लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। स्थान रामशरण राय मुखिया जी चौक डरहा पुल बखरी बेगूसराय






