Home / Updates / T20 world cup जिद पर अड़ा बांग्लादेश ICC को भी दिखाया ठेंगा कहा भारत में किसी हाल में नहीं…

T20 world cup जिद पर अड़ा बांग्लादेश ICC को भी दिखाया ठेंगा कहा भारत में किसी हाल में नहीं…

आईसीसी के कड़े अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपना रुख नहीं बदला है और साफ कर दिया है कि उसकी टीम भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के मैच नहीं खेलेगी। ढाका में बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ हुई अहम बैठक के बाद यह फैसला दोहराया गया। खिलाड़ियों की इच्छा विश्व कप खेलने की है, लेकिन सरकार और बोर्ड भारत में सुरक्षा को लेकर अब भी चिंतित हैं और इसी आधार पर उन्होंने भारत यात्रा से इनकार किया है।

आईसीसी पहले ही बांग्लादेश की मांग खारिज कर चुका है और तय कार्यक्रम के अनुसार खेलने या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने का विकल्प सामने रख दिया है। बीसीबी को अब भी उम्मीद है कि आईसीसी उसके सुरक्षा संबंधी तर्कों पर सहानुभूति दिखाते हुए श्रीलंका में मैच खेलने की अनुमति दे सकता है, लेकिन फिलहाल वैश्विक क्रिकेट संस्था अपने फैसले पर अडिग नजर आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।

[post-views]
Share
Now