अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर
रविवार को थाना पुरकाजी में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने पीड़ित युवती की प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे की एक युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि मुशीर पुत्र इरशाद निवासी ककरौली ने मेरे साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जब युवती ने शादी की बात की तो परिवार वालों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर लड़के के पिता इरशाद, माता खुर्शीदा, भाई मुस्तकीम, बहन बीबी फातिमा पर मुकदमा दर्ज कर लिया।







