Home / Updates / UP में वोटर लिस्ट गड़बड़ी की आशंका: बिना फोटो–फोन नंबर वाले नाम कट सकते हैं…..

UP में वोटर लिस्ट गड़बड़ी की आशंका: बिना फोटो–फोन नंबर वाले नाम कट सकते हैं…..

यूपी में जिन जिलों में औसत से कहीं कम मतदाताओं के नाम सूची Siva हटाए गए हैं, वहां बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। चुनाव आयोग की आंतरिक समीक्षा में सामने आया है कि कई जगह गणना फॉर्म बिना मतदाता की फोटो और मोबाइल नंबर के ही जमा कर दिए गए। माना जा रहा है कि अगर ये जानकारियां ली जातीं तो मृतक, स्थानांतरित या लंबे समय से अनुपस्थित मतदाताओं के और भी नाम मतदाता सूची से बाहर हो सकते थे। इसे गंभीरता से लेते हुए आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।प्रदेश में 6 जनवरी को जारी मसौदा मतदाता सूची में कुल 18.70 प्रतिशत नाम कटे हैं, लेकिन कई जिलों में यह आंकड़ा इससे काफी कम रहा। ललितपुर, पीलीभीत, अमरोहा, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर और अम्बेडकरनगर जैसे जिलों में नाम कटने की दर 10 से 14 प्रतिशत के बीच ही रही। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने साफ कहा है कि चुनाव आयोग एसआईआर डाटा की बारीकी से जांच करेगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय रहते खामियां दूर न करने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तय है।

[post-views]
Share
Now