झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ शहर के विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद के सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ली बैठक , जिसमें सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शहर में सफाई एवं लाइट व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाय, और साथ ही पेंडिंग पट्टा और निर्माण स्वीकृतियों को तुरंत जारी करने के निर्देश दिए , सभापति ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी नियत समय सुबह 9:30 पर कार्यालय में उपस्थित रहे , सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने कहा आमजन की समस्या का तुरंत निदान किया जाय , खराब पड़े वाहनों को भी तुरंत सही करवाने के निर्देश दिए, डोर टू डोर कचरा गाड़ियों को भी समय पर और रोजाना शहर के प्रत्येक क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए, आवारा जानवरों को भी सड़कों से तुरंत हटाने के लिए आयुक्त को निर्देश दिए, सभापति ने कड़े शब्दों में कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण तुरंत किए जाएं आमजन को परेशानी न हो ऐसे निर्देश भी उन्होंने दिए,मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों की राशि जमा हों गई हो उनको भी भूखंड जल्द से जल्द मिले ऐसे निर्देश दिए, बैठक में ये लोग उपस्थित रहे आयुक्त अशोक शर्मा , अधिशाषी अभियंता मनीष सिंह, सहायक अभियंता भावेश रांकावत, सौरभ गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता संदीप काशवानी सहित परिषद के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे !







