Home / Trending / कृषि बिल के खिलाफ किसानों में रोष जारी, पूर्व मुख्यमंत्री के घर के बाहर एक किसान ने उठाया ये कदम…

कृषि बिल के खिलाफ किसानों में रोष जारी, पूर्व मुख्यमंत्री के घर के बाहर एक किसान ने उठाया ये कदम…

पंजाब में कृषि बिल के खिलाफ किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते एक किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोठी के सामने धरने में बैठे एक किसान ने जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किसान की पहचान प्रीतम सिंह (55) निवासी गांव अक्कांवली जिला मानसा के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में पंजाब के किसान धरने पर बैठे हैं। प्रदेश भर में जगह-जगह किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब उन्होंने रेल रोको आंदोलन की घोषणा भी कर दी है। किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर ने यह जानकारी दी है। कृषि बिलों का विरोध कर रहे पंजाब के अलग-अलग किसान संगठनों ने पहले ही 25 सितंबर को राज्य में बंद बुलाया है।

[post-views]
Share
Now