अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
बेहरचुवां//विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेहरचुवां वनांचल में सूत सारथी समाज के तत्वावधान में वनांचल क्षेत्र के अंतर्गत एक भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्मा नृत्य करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना एवं प्रतिभाओं को सम्मानित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। इसके पश्चात आयोजकों द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का बुके, मेमोंटो, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में ग्रामीण क्षेत्र के विकास, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक एकता पर प्रकाश डाला तथा इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
सम्मान समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की नृत्य, गीत एवं अन्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई दी। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों,अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन वनांचल क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
मुख्य अतिथि द्रौपति राठिया सरपंच ग्राम पंचायत बेहरचुवां, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी राठिया, श्रीमती श्यामबाई राठिया गौटीन,विशिष्ट अतिथि श्री दाऊ राम सारथी, संरक्षक श्री गेंद राम सोनवानी, ब्लाक अध्यक्ष रामलाल सारथी, सचिव रामजीवन सारथी, कोषाध्यक्ष विष्णु सारथी, उपाध्यक्ष छोटे लाल सारथी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमेश्वरी सारथी, लक्ष्मी सारथी, सीमा सारथी, नंदकिशोर सारथी, सलाहकार त्रिवेणी प्रसाद सारथी, राजकुमार सारथी,फिरत सारथी,
ब्लॉक पदाधिकारी सनत सारथी, अरुण सारथी, सुरज सारथी, दलित राम सारथी, संतोष सारथी, श्री राम सारथी, रतन सारथी, ओमप्रकाश सारथी, दुलारी सारथी पंच, विमला सारथी, केवरा बाई, कैलाश देवी, रजनी सारथी, मनाराम कोटवार, उचित राम कोटवार, सतीश शिक्षक,लक्ष्मी नारायण शिक्षक, मंच संचालन प्रदीप सारथी, ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सारथी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कोरबा जिले के ग्राम बेहरचुवां वनांचल क्षेत्र में सूत सारथी समाज के तत्वाधान में एकदिवसीय महासम्मेलन एवं सूत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया






