उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार रुकने का नाम नहीं ले रहे अपने कार्य कर आबकारी विभाग में हड़कंप मचा रखा है उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार शराब की दुकानों को और वहां रखे रजिस्टर होलोग्राम और अन्य चीज भी बारीकी से चेक की शराब पर ओवर रेटिंग के लिए उन्होंने आबकारी निरीक्षक बिंद्रेश को दिशा निर्देश भी दिए हैं, उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया आबकारी निरीक्षक बिंद्रेश क्षेत्र दो खतौली एवं अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा तहसील खतौली क्षेत्रान्तर्गत आकस्मिक चौकिंग अभियान चलाया गया।

दुकानों पर संचित स्टॉक, अभिलेख, सी0सी0टी0वी0 कैमरों का संचालन, रेट लिस्ट, दुकानों के प्रवेश द्वार पर निर्धारित प्रपत्र/आकार में अधिकतम माप के अनुसार साईन बोर्ड, दुकान खुलने व बन्द होने के समय एवं पी0ओ0एस0 मशीन से शत-प्रतिशत मदिरा की बिक्री आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जॉंच की गयी। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने मुजफ्फरनगर जनपद में संचालित कतिपय खाण्डसारी चीनी विनिर्माणकर्ता इकाईयों की जॉंच की गयी। जॉंच के दौरान इकाईयों में केवल गुड का ही उत्पादन किया जाना पाया गया। इकाईयो में कोई शीरा का उत्पादन होता नही पाये जाने के कारण सैम्पलिंग नही की गयी है। निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम द्वारा मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों को अपना सी0यू0जी0 मोबाईल नम्बर इस आश्य से उपलब्ध कराते हुये अपील की गयी कि यदि भविष्य में कोई भी शीरा अथवा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण एवं तस्करी के सम्बन्ध में कोई भी सूचना हो तो, तत्काल उसकी सूचना उन्हे उपलब्ध करा दी जाये।
रिपोर्ट :नीरज जॉय






