Home / Events / 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई दरोगा: गाजियाबाद में दहेज केस में 2 लाख……

50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई दरोगा: गाजियाबाद में दहेज केस में 2 लाख……

गाजियाबाद जिले की पुलिस एक बार फिर रिश्वतखोरी के आरोपों में घिर गई है। मुरादनगर थाने की पिंक बूथ प्रभारी महिला दारोगा प्रिया सिंह और हेड कांस्टेबल शाहिद को एंटी करप्शन मेरठ यूनिट ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में धाराएं हल्की करने और दो आरोपियों के नाम हटाने के बदले दो लाख रुपये की मांग की थी। शनिवार को इसी रकम की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये लिए जा रहे थे, तभी टीम ने कार्रवाई कर दी।यह मामला हापुड़ जिले के खड़खड़ी गांव निवासी रजनीश त्यागी से जुड़ा है, जिनकी शादी एक साल पहले मुरादनगर क्षेत्र में हुई थी। पत्नी की ओर से दर्ज दहेज उत्पीड़न के केस में रजनीश को जेल जाना पड़ा था और बाद में वे जमानत पर बाहर आए। आरोप है कि जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें बार-बार रिश्वत के लिए दबाव में लिया और न देने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी। मजबूर होकर रजनीश ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की, जिसके बाद केमिकल लगे नोट देकर जाल बिछाया गया और दोनों पुलिसकर्मी पकड़े गए।

[post-views]
Share
Now