Home / News / ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में सरपंच की लापरवाही से आंगनवाड़ी भवन निर्माण अटका, बच्चों और कार्यकर्ता को हो रही भारी परेशानी

ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में सरपंच की लापरवाही से आंगनवाड़ी भवन निर्माण अटका, बच्चों और कार्यकर्ता को हो रही भारी परेशानी

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

सरगबुंदिया//कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगबुंदिया में आंगनवाड़ी केंद्र का नया भवन अब तक नहीं बन पाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरपंच की लापरवाही और उदासीनता के कारण यह सार्वजनिक सुविधा दो वर्षों से संकट में है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में संचालित आंगनवाड़ी भवन नेशनल हाईवे अधिग्रहण क्षेत्र में आने के कारण उसे तोड़ दिया गया था। भवन तोड़े जाने के बाद मिली धनराशि को पंचायत के खाते में जमा कर दिया गया है। इसके बावजूद, ग्राम पंचायत सरगबुंदिया के सरपंच अश्वनी कुमार तंवर के द्वारा भवन निर्माण हेतु आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिससे निर्माण कार्य लंबित पड़ा है।
स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों का कहना है कि भवन न होने के कारण बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है,जोकि किराया के भवन में संचालित हो रहीं हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों और अन्य लाभार्थियों को भी सेवाएँ देने में लगातार कठिनाई आ रही है। गर्मी, बारिश और सर्दी के मौसम में यह संकट और अधिक गंभीर हो जाता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार कराने, राशि स्वीकृत करवाने और भवन निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दे, ताकि आंगनवाड़ी केंद्र सुचारू रूप से संचालित हो सके।देखना है कि इस मामले को शासन प्रशासन कितना गंभीरता से लेते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now