चित्रकूट – आज दिनांक 8 दिसंबर 2025 को राजकीय हाईस्कूल सेमरिया चरणदासी, चित्रकूट में करियर मेले का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि विद्वान विवेक सिंह जिला समन्वयक चित्रकूट रामेश्वर पांडे ए प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल इटवा डुडैला शारदा प्रसाद गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल रौली कल्याणपुर भैरव प्रसाद प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बड़ी मड़ैयन हरिश्चंद्र प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज घुरेटनपुर प्रदीप शुक्ला पुस्तकालय प्रभारी जिला पुस्तकालय अवधेश सिंह जिला क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर शशिकांत त्रिपाठी प्रोफेसर जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय संदीप करवरिया चार्टर्ड अकाउंटेंट
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्रों से मुलाकात करते हुए उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट एवं मॉडल का निरीक्षण किया इसके उपरांत प्रयोगशाला का निरीक्षण कर विभिन्न विषयों जैसे जल संचयन पृथ्वी गति सड़क सुरक्षा दिन-रात का होना आदि के विषय में छात्रों से जानकारी ली गई तत्पश्चात करियर हब का अवलोकन किया गया जिसमें विद्यालय टाइम टेबल पाठ्यक्रम अवकाश सूची विद्यालय की समितियां क्लब एवं संघ आदि का अवलोकन किया गया। करियर पथ प्रदर्शिका CIS टेस्ट का परिणाम तथा छात्रों की पंख डायरी का निरीक्षण करते हुए संबंधित विषयों के छात्रों से जानकारी ली। अपने उद्बोधन में उप जिलाधिकारी ने उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत कराए गए सभी कार्यक्रमों विद्यालय की स्वच्छता छात्रों के हुनर की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए छात्रों को अपने करियर के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा विद्यालय में आमंत्रित करने हेतु आभार व्यक्त किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने इस कार्यक्रम को भव्य और अनुकरणीय बताते हुए पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया तथा इस कार्यक्रम में सभी छात्रों के अभिभावकों अन्य गण मन नागरिकों विशेष कर भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही इस तरह के कार्यक्रम से प्रेरित होकर सभी छात्रों को अपना कैरियर निर्माण एवं देश के निर्माण में अपना योगदान देने हेतु महत्वपूर्ण विचार साझा किया।
उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के आमंत्रित विद्वानों ने अपने-अपने उद्बोधन में छात्रो को भविष्य के प्रति सजग रहते हुए अपना करियर बनाने हेतु अपने अनुभव एवं सूत्रों से छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक कैलाश चंद्र शुक्ला, चंद्रभान, सुमित कुमार साहू, कुंवर सिंह तथा कार्यक्रम के नोडल शिक्षक एवं मंच संचालक अजय कुमार त्रिपाठी ने पूरे मनोयोग से अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य डॉक्टर सनत कुमार द्विवेदी ने अतिथियों को माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण के पश्चात स्वागत उद्बोधन में विद्यालय के वर्ष भर के कार्यक्रम, विद्यालयीय गठित समितियों, पाठ्यक्रम की पूर्णता आदि सभी विषयों पर विस्तार से सभी को अवगत कराया। इस कार्यक्रम के उद्देश्य तथा छात्रों की क्रियाशीलता विद्यालय में कराए जा रहे सभी विषयों पर विद्यालय के प्रयासों की चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों का अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्रों का मार्गदर्शन करने एवं विशेष कर इस कार्यक्रमकी भव्यता, सार्थकता, विद्यालय की स्वच्छता, छात्रों के अनुशासन एवं क्रियाशीलता की प्रशंसा के प्रति अपने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






