यूपी के जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उरई जेल भेज दिया गया।
कोर्ट पेशी के दौरान ढका रहा चेहराअदालत ले जाते समय मीनाक्षी ट्रैकसूट में दिखी और उसने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। देर शाम उसे जेल में दाखिल कर दिया गया। कस्टडी में पूछताछ, कई सवालों के जवाब नहीं दे पाईपुलिस पिछले दो दिनों से महिला सिपाही से लगातार पूछताछ कर रही थी। सूत्र बताते हैं कि कई सवालों का वह सही जवाब नहीं दे पाई। रविवार दोपहर पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले गई।
घटना के वक्त कमरे में मौजूद थी मीनाक्षीजानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर अरुण की मौत के समय मीनाक्षी शर्मा उनके कमरे में मौजूद थी।इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने मीनाक्षी पर हत्या या हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। मौत सुसाइड या हत्या? जांच अभी उलझी हुईशुरुआत में मामला ब्लैकमेलिंग और मानसिक तनाव से परेशान होकर आत्महत्या का माना गया। कमरे से 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई और गोली दीवार में धंसी मिली। शव मच्छरदानी के अंदर पाया गया।शुरुआती जांच यह संकेत देती है कि मीनाक्षी को कमरे में देखकर इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली।
सबसे चौंकाने वाली बात मीनाक्षी सिर्फ 3 मिनट में थाने आई और घटनास्थल से निकल भी गई।इन्हीं परिस्थितियों में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
इंस्पेक्टर और महिला सिपाही के रिश्तों को लेकर चर्चाएंपुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों जुलाई 2024 में कोंच थाने में पोस्टिंग के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।बाद में बढ़ी नजदीकियां ट्रांसफर के बाद भी जारी रहीं।
चर्चा है कि मीनाक्षी आई-फोन इस्तेमाल करती थीउसने हाल ही में 3 लाख का हार खरीदा, जिसे कथित तौर पर इंस्पेक्टर ने दिलवायामीनाक्षी के पास इंस्पेक्टर के कुछ निजी वीडियो थे और वह 25 लाख रुपये मांगकर ब्लैकमेल कर रही थी(पुलिस इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करती, लेकिन विभागीय बातचीत में चर्चा जरूर है।
पत्नी माया राय का आरोप:
मेरा पति ऐसा कदम उठा ही नहीं सकता”इंस्पेक्टर अरुण की पत्नी माया राय ने बताया 5 दिसंबर की रात जब उन्होंने पति को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि “थका हूं, आराम कर रहा हूं 10 मिनट बाद उन्हें मीडिया के जरिए मौत की सूचना मिलीमाया राय का आरोप है कि उनके पति न तो डिप्रेशन में थे, न ही आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते थेउनका सवाल है कि मीनाक्षी उनके कमरे में क्यों गई और उसकी मंशा क्या थी?उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की मांग की है।






