Home / News / रोजगार सहायक पर बड़ा आरोप: गरीबों की मजदूरी राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर

रोजगार सहायक पर बड़ा आरोप: गरीबों की मजदूरी राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
सक्ती//जनपद पंचायत डभरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरा के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली मजदूरी राशि में बड़े पैमाने पर गबन किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर सक्ती को लिखित शिकायत सौंपकर रोजगार सहायक नोवेल कुमार चन्द्रा के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना में उनके नाम से आवास स्वीकृत हुए थे। निर्धारित नियमों के अनुसार उन्होंने आवास निर्माण भी पूरा कर लिया, लेकिन आज तक उन्हें मजदूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, जांच करने पर यह बात सामने आई कि रोजगार सहायक नोवेल कुमार चन्द्रा ने मजदूरी राशि को उनके खातों में भेजने के बजाय अन्य व्यक्तियों के नाम पर राशि ट्रांसफर कर दी, जिससे सरकारी धन का स्पष्ट गबन हुआ है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि—

आरोपी रोजगार सहायक के विरुद्ध कठोर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए।

मजदूरी राशि की जांच कर आवेदकों को उनका वास्तविक भुगतान अविलंब दिलाया जाए।

ग्रामवासियों ने यह भी कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों एवं शासन तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दिलाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now