कस्बे में बंदरों के झुंडों का लोगों पर आक्रमण करना आम बात हो गई है। बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। बंदरों के हमले से लोग परेशान हैं और प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे हैं। बंदरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बंदरों का आतंक इस कदर है कि लोग अपने घरों से निकलने से कतराते हैं। बंदरों के झुंड बाजारों, सड़कों, गली मोहल्लों, घरों की छतों पर देखे जा सकते हैं। बंदरों के झुंड सार्वजनिक स्थान घरों और गलियों में उत्पात मचा रहे हैं। कस्बे से आए दिन बंदरों द्वारा लोगों को घायल करने की सूचना है। ऐसा ही एक मामला रविवार को कस्बा पुरकाजी के वार्ड नंबर 13 मुस्लिम कानूनगोयान निवासी महताब आलम हलचल न्यूज इंडिया के पत्रकार के घर पर दर्जनों बंदरों ने हमला कर दिया जिससे घर पर रखा कीमती सामान को तोड़ फोड़ दिया तथा फ्रिज में रखे फल, दूध, मिठाई का डब्बा को खाकर काफी नुकसान कर गए। कस्बे में लगातार बंदरों द्वारा काफी नुकसान किया जा रहा है। लेकिन बंदरों पर कोई रोकथाम नहीं की जा रही है। बंदरों को पकड़ने की मांग लोगों के द्वारा की गई है। जल्द ही संबंधित विभाग से बात कर समस्या का निस्तारण किया जाना चाहिए।अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी पुरकाजी
पुरकाजी कस्बे में बंदरों का आतंक, हर कोई परेशान…






