Home / Events / चित्रकूट -राजकीय समप्रेक्षण गृह किशोर, करवी में विशेष योग एवं प्राणायाम कार्यशाला व मेडिकल कैंप संपन्न

चित्रकूट -राजकीय समप्रेक्षण गृह किशोर, करवी में विशेष योग एवं प्राणायाम कार्यशाला व मेडिकल कैंप संपन्न

चित्रकूट – अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय समप्रेक्षण गृह किशोर, करवी (चित्रकूट) में विशेष योग एवं प्राणायाम कार्यशाला तथा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योगाचार्य संजय कुमार ने सभी किशोरों को योग, प्राणायाम, नियमित दिनचर्या, कर्तव्यपालन एवं अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर को संतुलित रखकर सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करता है।आयोजित मेडिकल कैंप में किशोरों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से संबंधित आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया,इस अवसर पर सहायक अधीक्षक वीर सिंह जी ने सभी किशोरों को बाल अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अधिकारों की जानकारी और जिम्मेदारियों का पालन जीवन में आगे बढ़ने की सबसे महत्वपूर्ण नींव है।
कार्यक्रम में संस्था के सभी किशोर उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। साथ ही सहायक अधीक्षक वीर सिंह, देवेन्द्र कुमार, देवीदयाल, शिवम, अक्षय कुमार आदि की विशेष उपस्थिति रही।

[post-views]
Share
Now