Home / News / बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सीमांचल में कांटे की टक्कर,

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सीमांचल में कांटे की टक्कर,

मिथिलांचल और भोजपुर में एनडीए को बढ़त — नीतीश-मोदी का चला जादू

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। प्रारंभिक रुझानों में एनडीए सरकार की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी एक बार फिर मतदाताओं के बीच असर डालती दिख रही है। हालांकि सीमांचल में मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का बना हुआ है। अंगिका और भोजपुर में एनडीए का दबदबा आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक, अंगिका क्षेत्र की 30 सीटों में से एनडीए को 20-23 सीटें, महागठबंधन को 7-10 सीटें, जबकि अन्य को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। भोजपुर रीजन की 67 सीटों में एनडीए 37-42 सीटों के साथ आगे है, वहीं महागठबंधन को 20-25 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटों का अनुमान है। मगध में भी एनडीए को बढ़त
मगध क्षेत्र की 51 सीटों में से एनडीए को 30-35 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं महागठबंधन को 17-22 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है। मिथिलांचल बना एनडीए का गढ़ सबसे बड़ा फायदा मिथिलांचल में एनडीए को होता दिख रहा है। यहां की 71 सीटों में एनडीए को 50-55 सीटें, महागठबंधन को 18-23 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। इस क्षेत्र में पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने सबसे अधिक रैलियां की थीं, जिसका सीधा असर मतदाताओं पर देखा जा रहा है।
सीमांचल में कड़ी टक्कर
सीमांचल की 24 सीटों पर मुकाबला बराबरी का माना जा रहा है। यहां एनडीए को 10-12 सीटें, महागठबंधन को 8-10 सीटें, जबकि अन्य दलों को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है। मुस्लिम बहुल इस इलाके में मतों का बंटवारा निर्णायक भूमिका निभा सकता है। महिलाओं ने नीतीश पर जताया भरोसा एग्जिट पोल के मुताबिक, महिलाओं ने एनडीए के पक्ष में अधिक मतदान किया है। एनडीए को महिलाओं के बीच 65% वोट शेयर, महागठबंधन को 27%, जन सुराज पार्टी को 6% और अन्य को 2% वोट मिलने का अनुमान है। वहीं पुरुष मतदाताओं में एनडीए को 52%, महागठबंधन को 36%, जन सुराज और अन्य को 6-6% वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है।
कुल मिलाकर एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि सीमांचल और कुछ दक्षिणी सीटों पर महागठबंधन मजबूती से चुनौती दे रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now