Home / News / 17 नवंबर को बेगूसराय में जॉब कैम्प: Blink Commerce Pvt. Ltd. भर्ती करेगी 50 युवाओं को

17 नवंबर को बेगूसराय में जॉब कैम्प: Blink Commerce Pvt. Ltd. भर्ती करेगी 50 युवाओं को

रिपोर्ट : – चंद्रकिशोर पासवान

बेगूसराय | श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बेगूसराय के तत्वावधान में आगामी 17 नवंबर 2025 सोमवार को एक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आई.टी.आई. कैम्पस, पन्हास, बेगूसराय में आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Blink Commerce Pvt. Ltd. नियोजक के रूप में भाग ले रही है। इस रोजगार कैम्प का उद्देश्य जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कैम्प का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर कंपनी प्रतिनिधियों से साक्षात्कार का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। कंपनी द्वारा Picker Packer पद पर 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर निबंधन अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंक पत्रों की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। जिला नियोजनालय ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ

Tagged:
[post-views]
Share
Now