आगरा से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है जहा एक तेज़ रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे लोगों को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई बता जा रहा है की मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों दे घटना की जानकारी देते हुए बताया की कार की गति बेहद तेज थी और चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था पहले कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 50 मीटर तक लोगों को घसीटती चली गई जिसके बाद घायलों को एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहा डॉक्टर ने चार पुरुष और एक महिला को मृत घोषित कर दिया।
बता दे की हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि कुछ घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन के लिए चेतावनी की तरह काम किया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही किसी की जान ले सकती है।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






