जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव के नतीजे ने सियासी हलचल को एक नया मोड़ दिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट पर भाजपा ने बाजी मारी। एनसी के वरिष्ठ नेता चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद किचलू और शम्मी ओबेरॉय ने अपनी-अपनी सीटों पर कब्जा किया। दूसरी तरफ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा 32 वोट लेकर राज्यसभा में अपनी जगह पक्की कर गए, जबकि एनसी के इमरान निसार को केवल 22 वोट मिले।एनसी को कांग्रेस और पीडीपी का समर्थन हासिल था, जिससे उनकी स्थिति मजबूत हो गई। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने मनचाही सीट नहीं मिलने पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इस चुनाव ने जम्मू-कश्मीर में एनसी की सियासी ताकत को और भी मजबूती दी है।






