Home / Events / UP में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग विभिन्न जिला मुख्यालयों पर पार्टी का प्रदर्शन….

UP में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग विभिन्न जिला मुख्यालयों पर पार्टी का प्रदर्शन….

आजाद अधिकार सेना ने आज प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर भारत के राष्ट्रपति को प्रत्यावेदन भेज कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी द्वारा विभिन्न वैधानिक संस्थाओं द्वारा पर लगातार गंभीर हमले हो रहे हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

प्रत्यावेदन में कहा गया है कि भूमाफियाओं, राजनेताओं, और अफसरों की सांठगांठ से आम नागरिकों की हत्याएं, पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, और सरकारी-निजी भूमि पर अवैध कब्जों में भारी वृद्धि हुई हैं, जिससे संवैधानिक तंत्र विफल हो चुका है. साथ ही सत्ताधारी पार्टी के उच्चपदस्थ लोगों द्वारा लगातार सांप्रदायिक तनाव की स्थितियां भी उत्पन्न की जा रही हैं.

[post-views]
Share
Now