समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अचानक बंद हो गया। फिलहाल इसके पीछे की वजह साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा हो सकता है।सपा सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में फेसबुक को ई-मेल भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। कुछ जानकारों का कहना है कि पेज पर मौजूद कंटेंट को लेकर किसी राजनीतिक विरोधी ने शिकायत की होगी, जिसके बाद फेसबुक ने यह कदम उठाया। हालांकि, पार्टी की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को फेसबुक ने दिया झटका पेज किया गया सस्पेंड वजह भी….






