Home / News / जनपद आगमन पर रेजांगला अमर शहीद यात्रा का हुआ भव्य स्वागतपारा रैपुरा में शहीद स्मारक में हुई सभा

जनपद आगमन पर रेजांगला अमर शहीद यात्रा का हुआ भव्य स्वागतपारा रैपुरा में शहीद स्मारक में हुई सभा

दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

हमीरपुर। सन 1962 के भारत चीन युद्ध में महज 120 सैनिकों की टुकड़ी के अदम्य साहस एवं शौर्य ने चीनी सैनिकों के छक्के छुड़ाकर युद्ध विराम की घोषणा करने को मजबूर कर देने वाले रेजांगला के अमर शहीदों की रथ यात्रा का अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया।

एक लाख किलोमीटर की विशाल यात्रा का संकल्प लेकर शुरू की गई रेजांगला शहीद यात्रा का जिले की सीमा में दाखिल होने पर यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुघर सिंह यादव की अगवाई में पारा रैपुरा में शहीद बृजेंद्र प्रजापति स्मारक में भव्य स्वागत किया गया। शहीद यात्रा लेकर आए यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक किरन कुमार यादव ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि युवा पीढ़ी को अमर शहीदों के अदम्य साहस शौर्य से रूबरू कराने के उद्देश्य से इस यात्रा को गत 13 अप्रैल को छपरा बिहार से शुरू किया गया था। यह यात्रा एक लाख किलोमीटर का सफर तय करके 18 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचेगी। यहां पर विशाल जनसभा के बाद यात्रा को विराम देकर अगले वर्ष इसका समापन कारगिल में किया जाएगा। राष्ट्रीय सह संयोजक ने बताया की यात्रा अभी तक 15 राज्यों में भ्रमण करके 65 हजार किमी का सफर तय कर चुकी है। यूपी से गुजरकर यात्रा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड,एनसीआर से दिल्ली जाएगी। उन्होंने बताया की यात्रा अभी तक देश के 400 जनपदों में भ्रमण कर चुकी है। उन्होंने बताया कि 1962 में चीन ने रेजांगला की चुशूल चौकी पर हमला करके देश में घुसने का प्रयास किया था। इस हमले का जवाब कम संसाधन में मेजर शैतान सिंह यादव (राठी) ने 120 सैनिकों के साथ दिया था और चीन के पांच हजार सैनिकों में 1350 को मारते हुए चीन को युद्ध विराम की घोषणा करने पर मजबूर कर दिया था। इस युद्ध में अहीर समाज के 120 में से 114 सैनिक शहीद हुए थे। इनमें छह बचे सैनिकों में दो निहाल सिंह यादव एवं रामचंदर यादव आज भी जीवित है। यात्रा के साथ चल रहे महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह यादव ने भी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। यात्रा का स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव, टेढ़ा प्रधान नोखेलाल यादव, बिरखेरा प्रधान अशोक कुमार यादव,बदलू फौजी, केशव प्रसाद यादव, नंदकिशोर यादव, रमाशंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ यादव, भाजपा नेता गणेश यादव, पिंटू यादव, कन्हैया यादव, जंग बहादुर, रणबहादुर, पप्पू यादव आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे। यहां से यात्रा कानपुर के लिए रवाना हो गई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now