Home / News / थाना भरतकूप पुलिस ने 9.4 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को दबोचा….

थाना भरतकूप पुलिस ने 9.4 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को दबोचा….

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप मनोज कुमार के मार्गदर्शन में उ0नि0 अभिषेक सिंह व उनकी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त पुष्पराज सिंह पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम गढवा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को एक अदद झोले में कुल 09 किलो 400 ग्राम सूखा नाजायज गांजा के साथ नवनिर्मित श्मशान भूमि भरथौल रोड थाना भरतकूप से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now