प्रतापगढ़ में शनिवार की रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। रानीपुर गांव का 25 वर्षीय शमशाद घर में बिजली का तार ठीक कर रहा था, तभी अचानक उसे पैर में हल्की सी चुभन महसूस हुई। जब नीचे देखा तो उसके होश उड़ गए — पैर के पास एक सांप था, जो पलभर में उसे डस चुका था।लेकिन शमशाद ने हिम्मत नहीं हारी। दर्द और डर के बीच उसने साहस दिखाते हुए उसी सांप को पकड़ लिया, पॉलिथीन में बंद किया और बाइक से करीब पांच किलोमीटर दूर सीएचसी पहुंच गया। डॉक्टरों ने सात घंटे तक उसकी जिंदगी की जंग लड़ी — और आखिरकार शमशाद की जान बच गई।






