Home / Politics / महिला रोजगार योजना: 25 लाख महिलाओं को आज 10-10 हजार….

महिला रोजगार योजना: 25 लाख महिलाओं को आज 10-10 हजार….

रिपोर्ट :- चंद्रकिशोर पासवान

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को महिला रोजगार योजना के तहत राज्यभर की 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए पटना के 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प में सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे।

यह दूसरी बार है जब नीतीश सरकार ने इस योजना की राशि लाभार्थियों तक पहुंचाई है। इससे पहले 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से 75 लाख महिलाओं के खाते में 7500 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने अगस्त के अंत में घोषणा की थी कि हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये सहायता दी जाएगी। सितंबर में योजना की शुरुआत होते ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किया। योजना से जुड़ने के लिए जीविका समूह का सदस्य होना अनिवार्य है, जिससे जीविका दीदी योजना से भी लाखों महिलाएं जुड़ रही हैं। शहरों में ही जीविका समूह से जुड़ने के लिए 10 लाख नए आवेदन आ चुके हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि महिला रोजगार योजना की राशि चरणबद्ध तरीके से दिसंबर तक लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी। 3 अक्टूबर के बाद अगली किस्त 6 और 17 अक्टूबर को भेजने की तिथि तय कर दी गई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now