Home / News / जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित….

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित….

जनपद कौशाम्बी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य संस्थाओं में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही महात्मा गांधी जी के जीवन, उनकी देश सेवा, जीवन-मूल्यों, अन्त्योदय की अवधारणा तथा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता पर प्रकाश डाला गया।

    जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी  एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 
   इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर व अपर जिला अधिकारी न्यायिक प्रबुद्ध सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। महात्मा गांधी  के प्रिय भजन-‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये‘‘ एवं ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ का गायन किया गया।
Tagged:
[post-views]
Share
Now