मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया है, जो खुद को प्रतिष्ठित चैनलों का ब्यूरो चीफ़ बताकर आमजन और पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने मुज़फ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा से भी मुलाकात कर काम निकलवाने का प्रयास किया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने खुद को प्रतिष्ठित चैनल एक्सप्रेस न्यूज़ भारत का प्रतिनिधि, तो कभी उत्तराखंड के एक अन्य चैनल का ब्यूरो चीफ़ बताकर पेश किया। जब उससे पहचान पत्र और मीडिया एजेंसी का सत्यापन मांगा गया तो वह कोई सबूत नहीं दिखा सका। स्थानीय पत्रकारों ने भी साफ कर दिया कि वह व्यक्ति किसी भी मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थान से जुड़ा नहीं है।

आरोपी का नाम व पता
मोहित पुत्र स्व. रंजीत सिंह
निवासी: मौहल्ला श्यामली, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर
उम्र: लगभग 44 वर्ष
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक प्रशांत गिरि, थाना सिविल लाइन
हेड कांस्टेबल कृष्णवीर, थाना सिविल लाइन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपने किसी रिश्तेदार के काम के लिए दबाव बनाना चाहता था। लेकिन एसएसपी को शक होने पर चैनल प्रबंधन से संपर्क किया गया और उसकी पोल खुल गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फर्जी पत्रकार बनकर दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है






