Home / News / दिल्ली आश्रम कांड: 17 छात्राओं ने खोली बाबा चैतन्यानंद की घिनौनी करतूतें….

दिल्ली आश्रम कांड: 17 छात्राओं ने खोली बाबा चैतन्यानंद की घिनौनी करतूतें….

दिल्ली के एक आश्रम से बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पढ़ने और रहने वाली 17 छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आश्रम का वार्डन उन्हें जबरन बाबा चैतन्यानंद से मिलवाता था। इन मुलाकातों के दौरान छात्राओं के साथ गंदी हरकतें की जाती थीं।

पीड़ित छात्राओं का कहना है कि वार्डन दबाव डालता था और विरोध करने पर डराया-धमकाया जाता था। मामला सामने आने के बाद छात्राओं ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई।

फिलहाल पुलिस ने वार्डन और आश्रम से जुड़े कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। चैतन्यानंद पर नाबालिग छात्राओं के शोषण और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

यह घटना सिर्फ एक आश्रम की सच्चाई नहीं खोलती, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि ऐसे तथाकथित बाबा और उनके आश्रमों की आड़ में आखिर कितनी बच्चियों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now