भोपाल नगर निगम ने नवरात्र के नौ दिनों तक शहर में मीट और मछली की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस फैसले को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर लिखा – “BJP को वोट देने पर यही पागलपन मिलता है।”

मोइत्रा का यह बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। एक तरफ बीजेपी समर्थक इसे “धार्मिक भावनाओं का सम्मान” बता रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इसे “फ्रीडम ऑफ चॉइस” में दखल करार दे रहे हैं।
भोपाल नगर निगम का कहना है कि यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है और नवरात्र जैसे धार्मिक पर्व पर जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही यह कदम उठाया गया है।
वहीं, सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं—कुछ लोग इसे सही ठहरा रहे हैं तो कुछ इसे अनावश्यक पाबंदी बता रहे हैं।






