Home / Updates / आजम खान कल आएंगे जेल से बाहर 1 साल 11 महीने के बाद पूर्व मंत्री का…..

आजम खान कल आएंगे जेल से बाहर 1 साल 11 महीने के बाद पूर्व मंत्री का…..

सीतापुर जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खान आखिरकार कल सुबह करीब आठ बजे जेल की सलाखों से बाहर आ सकते हैं। यह उनकी 1 साल 11 महीने और 4 दिन की कैद के बाद मिलने वाली आज़ादी होगी। उनके रिहाई के लिए आवश्यक परवाने जेल भेज दिए गए हैं और उनका सत्यापन पूरा होने के बाद रिहाई को फाइनल माना जा रहा है।

हालांकि इससे पहले भी उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बावजूद आजम खान रिहा नहीं हो पाए थे। बीते शुक्रवार को उनकी रिहाई के कयास लगाए गए थे, लेकिन कुछ कारणों से यह प्रक्रिया अटक गई।

सूत्रों के अनुसार, रामपुर के क्वालिटी बार पर कब्जा करने के मामले में आजम खान की जमानत अर्जी गुरुवार को मंजूर की गई थी। यह मामला 2021 में राजस्व निरीक्षक की तरफ से दर्ज किया गया था। इसके बाद रामपुर में दर्ज शत्रु संपत्ति के एक अन्य मामले में जांच के दौरान धाराओं को बढ़ा दिया गया। अब इस मामले में आजम खान को अपनी जमानत करानी पड़ेगी, जिससे उनकी रिहाई थोड़ी देर के लिए अटक गई।

जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि कोर्ट से रिहाई से जुड़े कागजात अभी तक जेल प्रशासन को नहीं मिले हैं और उन्हें आजम खान पर बढ़ी हुई धाराओं की भी कोई जानकारी नहीं है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now