Home / National / वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर में VIP एंट्री बंद, टाइमिंग भी बदली, जानें पूरी डिटेल……

वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर में VIP एंट्री बंद, टाइमिंग भी बदली, जानें पूरी डिटेल……

मथुरा: श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब कोई भी भक्त वीआईपी पास दिखाकर सीधे प्रवेश नहीं कर सकेगा। शुक्रवार को जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया कि वीआईपी पास की व्यवस्था तुरंत खत्म कर दी गई है और उसका अलग कटघरा भी हटा दिया जाएगा। यानी अब हर श्रद्धालु को सामान्य लाइन में लगकर ही ठाकुर जी के दर्शन करने होंगे। मंदिर प्रबंधन का मानना है कि इससे भीड़ कम होगी और किसी तरह का पक्षपात भी नहीं होगा।

प्रवेश और निकास के नए नियम
अगले तीन दिनों में पुलिस तय करेगी कि कौन-सा दरवाज़ा आने के लिए होगा और कौन-सा निकलने के लिए। मंदिर की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों या प्रोफेशनल सिक्योरिटी एजेंसियों को सौंपी जाएगी। दर्शन का समय भी बढ़ाया जा रहा है गर्मियों में करीब 3 घंटे और सर्दियों में लगभग ढाई घंटे ज़्यादा। साथ ही, दुनिया के किसी भी कोने से लाइव प्रसारण के ज़रिए ठाकुर जी के दर्शन की सुविधा भी जल्द शुरू होगी।

ऑडिट और पुराने कमरे का राज़
मंदिर भवन का स्ट्रक्चरल ऑडिट आईआईटी रुड़की से कराया जाएगा और मंदिर की सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा तैयार होगा। 2013 से 2016 के बीच हुई अनियमितताओं की विशेष जांच भी 15 दिनों में पूरी की जाएगी।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि गर्भगृह में वर्षों से बंद पड़ा एक कमरा अब खोला जाएगा। समिति का कहना है कि कमरे को खोलते समय पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि अंदर क्या-क्या है, इसका सही रिकॉर्ड रखा जा सके।

Tagged:
[post-views]
Share
Now