दिनांक 5 सितम्बर 2025 की दोपहर ग्राम कड़ारी, तहसील सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा के भूकड़िया तालाब स्थित ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो जाने से मोहल्ले वासियों को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामवासियों द्वारा तत्काल चांपा बिजली कार्यालय जाकर सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कार्यपालन अभियंता महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए और सिवनी कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता (JE) को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
उस समय विभागीय कर्मचारी महुदा गांव में रिपेयरिंग कार्य में व्यस्त थे और संध्या का समय हो गया था, जिसके कारण उसी दिन कार्य संभव नहीं हो पाया। किन्तु अगली ही सुबह सिवनी से आए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।
इस त्वरित कार्रवाई से ग्राम कड़ारी में पुनः सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति बहाल हुई और समूचे मोहल्ले व ग्रामवासियों में हर्ष का वातावरण बना। ग्रामवासियों ने बिजली विभाग, कार्यपालन अभियंता एवं सिवनी के समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और उनकी संवेदनशीलता एवं तत्परता की सराहना की।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट बिलासपुर संभाग हेड 6261129010
ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया में ग्राम के कई नागरिकों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें प्रमुख रूप से —
खीकराम खूंटे सर, भूलन साहू, शत्रुहन बरेठ (पंच वार्ड 12), रामकिशन बरेठ (पंच वार्ड 11), रामगोपाल साहू, गणेश खूंटे, अंजित यादव, राजेंद्र यादव, आकाश साहू, धनंजय दिनकर, विजय साहू, प्रकाश बरेठ, मुकेश दिनकर एवं अन्य नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।







