Home / Updates / धंसते पहाड़, दरकता हाईवे: दहशत में गांवों का पलायन…..

धंसते पहाड़, दरकता हाईवे: दहशत में गांवों का पलायन…..

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की नींद उड़ा दी है। चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और उत्तरकाशी के कई गांवों में जमीन धंसने लगी है। घरों की दीवारों और फर्श में दरारें पड़ने लगीं तो लोग डर के साए में जीने को मजबूर हो गए। कई परिवार तो आधी रात को ही अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए। हालात और बिगड़ गए हैं क्योंकि गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत कई बड़ी सड़कें भी टूट-फूट का शिकार हो गई हैं।फिलहाल पूरे प्रदेश में 520 सड़कें बंद पड़ी हैं। इनमें राष्ट्रीय और राज्य मार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कें तक शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग और बीआरओ 779 मशीनों के साथ रास्ते खोलने में जुटे हैं, लेकिन लगातार बरसात से राहत नहीं मिल रही। अब सरकार ने 15 सितंबर से “गड्ढा मुक्त सड़क अभियान” शुरू करने का ऐलान किया है, जिसका लक्ष्य 31 अक्टूबर तक सड़कों को दुरुस्त करना है। इस बीच, आपदा में अब तक 29 पुल भी टूट चुके हैं, जिससे कई जिलों में आवाजाही और मुश्किल हो गई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now