Home / News / अर्थव्यवस्था पर बोझ बन रहा टैरिफ – पूर्व RBI गवर्नर उर्जित पटेल का बड़ा बयान…

अर्थव्यवस्था पर बोझ बन रहा टैरिफ – पूर्व RBI गवर्नर उर्जित पटेल का बड़ा बयान…

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने देश की आर्थिक नीतियों पर बड़ा बयान दिया है। पटेल ने कहा कि उच्च आयात शुल्क (टैरिफ) भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे हैं और अब सरकार को इनकी कटौती पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।उन्होंने बताया कि टैरिफ बढ़ने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर सामान खरीदना पड़ता है, बल्कि भारतीय उद्योग भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा खो रहे हैं। इसके चलते निर्यात पर असर पड़ रहा है और उत्पादन लागत भी बढ़ रही है।पटेल ने कहा कि यदि भारत को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब’ बनना है तो वैश्विक सप्लाई चेन में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करनी होगी। इसके लिए आयात शुल्क को तार्किक स्तर पर लाना अनिवार्य है।आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, उर्जित पटेल का यह बयान उस समय आया है जब सरकार विकास दर को रफ्तार देने और विदेशी निवेश आकर्षित करने की कोशिशों में जुटी है। ऐसे में टैरिफ नीति में बदलाव बड़ा आर्थिक कदम साबित हो सकता है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now