चित्रकूट : पहाड़ी ब्लाक के दर्शेंडा पंचायत में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले ललई सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अर्चना बौद्ध के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भीम आर्मी के जिला संयोजक संजय कुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
कार्यक्रम में ललई सिंह यादव और अन्य महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संजय कुमार गौतम ने अपने संबोधन में ललई सिंह यादव के संघर्षों और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने सच्ची रामायण के लेखक ललई सिंह यादव के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उन्होंने आडंबरवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोगों को सच्चाई की राह दिखाई।
कार्यक्रम में विनोद वर्मा, रामनाथ वर्मा, देवशरण वर्मा, अर्चना बौद्ध, लवकुश बौद्ध, शिव स्वरूप वर्मा, जय चंद्र सहित सैकड़ों महिला और पुरुष उपस्थित रहे।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






