Home / Politics / कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र गिरफ्तार: ED ने मारा छापा, करोड़ों नकद-आभूषण बरामद….

कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र गिरफ्तार: ED ने मारा छापा, करोड़ों नकद-आभूषण बरामद….

कर्नाटक के चित्रदुर्ग से विधायक केसी वीरेंद्र की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने उन्हें गंगटोक से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी में शामिल थे। छापेमारी के दौरान ईडी को करीब 12 करोड़ रुपये नकद, 6 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर, 10 किलो चांदी और 4 लग्जरी गाड़ियाँ मिलीं। बरामद नकदी में लगभग 1 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा भी शामिल है।

साथ की ईडी ने वीरेंद्र और उनसे जुड़े लोगों के घरों और ठिकानों पर शुक्रवार को ही बड़ी कार्रवाई की थी। एजेंसी के मुताबिक, देशभर में बेंगलुरु, चित्रदुर्ग, मुंबई, जोधपुर, हुबली और गोवा के कई बड़े कैसिनो में छापे मारे गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी King567, Raja567, Puppy’s003 और Ratna Gaming जैसे नामों से ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटें चला रहा था।

Tagged:
[post-views]
Share
Now