रिपोर्ट – समीरज जैन करेली जिला नरसिंहपुर
करेली – करेली। गत दिवस सिविल अस्पताल करेली में मरीजों की सुविधा हेतु समाजसेवियों द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। मोहम्मद सलमान ने अपने वालिद मरहूम सलाम खान एवं मरहूम सत्तार खान की पावन स्मृति में अस्पताल परिसर के लिए 6 बेंच दान में प्रदान की, जिससे मरीजों और परिजनों को बैठने की सुविधा मिल सकेगी। इसी क्रम में समाजसेवी सुदीप रघुवंशी द्वारा अस्पताल में समय व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से 3 दीवार घड़ियाँ भेंट स्वरूप दी गईं। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं एवं दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
बीएमओ ने समाजसेवियों का किया सम्मान-
इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बीएमओ डॉ अदिति धुर्वे ने दानदाताओं का आभार प्रगट करते हुए उनका स्वागत गुलदस्ते से किया और उनके द्वारा कहा गया कि समाज के लोगों द्वारा ऐसे सहयोग से ही अस्पताल का उन्नयन में हमे सहायता प्राप्त होगी, और हम अस्पताल में आने वाले मरीजों को और अच्छी बेहतर सुविधा दे पाएंगे।
इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अर्जुन भगत, विपिन धुर्वे, वीरेंद्र बेलिया, आसाराम, देवेंद्र आदि सम्मिलित थे। सभी ने समाजसेवियों के इस सराहनीय कदम की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।
अस्पताल प्रबंधन एवं नगरवासियों ने इस मानवीय पहल के लिए दोनों दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे सहयोग से अस्पताल और समाज दोनों को लाभ मिलेगा।






