Home / Crime / हम कातिल को मौत के घाट,,, भिवानी मनीषा हत्याकांड में बिश्नोई गैंग की एंट्री….

हम कातिल को मौत के घाट,,, भिवानी मनीषा हत्याकांड में बिश्नोई गैंग की एंट्री….

भिवानी में 19 वर्षीय मनीषा की हत्या के बाद मामला लगातार सुर्खियों में है। अब इस केस में नया मोड़ सामने आया है। कुख्यात बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट किया है।

पोस्ट में गैंग ने लिखा – “हम मनीषा के कातिल को मौत के घाट उतारेंगे।” इस पोस्ट के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस का कहना है कि वह इस पोस्ट की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

मनीषा हत्या केस पहले ही पूरे हरियाणा में आक्रोश का कारण बना हुआ है। सड़कों पर प्रदर्शन जारी हैं और अब बिश्नोई गैंग के इस पोस्ट ने नई चिंता खड़ी कर दी है।

स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके। वहीं प्रशासन सुरक्षा और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी नजर बनाए हुए है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now