संवाददाता जीके कुर्रे जिला सक्ति CG
जैजैपुर में जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, जिला खेल अधिकारी श्री अमर सिंह राज के मार्गदर्शन में और विकास खंड शिक्षा अधिकारी वी के सिदार, व्यायाम शिक्षक खगेश कुमार भारद्वाज के मार्गदर्शन से शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तरीय सीनियर और जूनियर वर्ग का बेसबॉल खेल संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में छोटे से ग्राम पंचायत झालरौंदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झालरौंदा से जूनियर बालक वर्ग से गुरमीत आदिले, अनुराग चौहान, और जूनियर बालिका वर्ग से काजल कुमारी सिदार, सपना कुमारी का संभाग के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय की उपलब्धि के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झालरौंदा के प्रभारी प्रधान पाठक रमेश कुमार सूर्यवंशी, महेंद्र कुमार चंद्रा, गिरधर सिंह चंद्रा, श्रीमती चंचला चन्द्रा, रुचि गोस्वामी, दिलीप कुमार सिदार, सरपंच सुमन जगजीवन आदिले, शाला परिवार और ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।






