Home / News / चित्रकूट -जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ संपन्न

चित्रकूट -जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ संपन्न

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट – उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम एवं राकेश कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के मार्गदर्शन में श्रीमती वर्णिका शुक्ला, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा आज दिनांक 11.08.2025 को जिला कारागार चित्रकूट का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
दौरान निरीक्षण सर्वप्रथम जिला कारागार में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण जेल लीगल एड क्लीनिक में नियुक्त पैरालीगल वालेण्टियर्स से बात चीत की गयी।
लीगल एड क्लीनिक में अनुरक्षित रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सरकारी अधिवक्ता प्राप्त रजिस्टर जिसमें प्रविष्टिया पूर्ण पायी गयी। इसके अतिरिक्त जेल विजिटर के रजिस्टर का निरीक्षण किया गया, जिसमें अन्तिम प्रविष्टि योगेन्द्र सिंह दिनांक 05.08.2025 उल्लिखित पायी गयी। इसके उपरान्त हवालाती रजिस्टर का निरीक्षण किया गया,जो पूर्ण पाया गया। अधीक्षक जिला कारागार से अपेक्षा की गयी कि वे माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त समय-समय पर दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में आख्या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें एवं चिन्हित बन्दियों के प्रार्थना पत्र विधिक सहायतार्थ प्राप्त कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें।
इसके उपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड क्लीनिक में लगाये गये जेल पैरालीगल वालेण्टियर्स से बातचीत की गयी। उनको समस्त बन्दियों के बारे में जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया गया। उनको यह भी निर्देश दिये गये कि जो बन्दी गिरफ्तारी वारण्ट में ज्यादा दिन तक जेल में बन्द हैं उनकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा नामित जेल विजिटर /न्याय रक्षकगण को सूचित करें जिससे उनकी रिहाई समय से हो सके।
इसके पश्चात हाता संख्या-05 के बैरक संख्या-21 व 22 का निरीक्षण किया गया। बैरक संख्या 21 में 18 वर्ष से 21 वर्ष तक के बन्दी निरूद्ध हैं, बन्दियों से समस्याओं के बारे में पूंछतांछ की गयी । किसी भी बन्दी द्वारा कोई समस्या से अवगत नहीं कराया गया। बन्दियों से पढाई के बारे में पूंछा गया तथा उनको और आगे पढने हेतु प्रेरित किया गया। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जो बन्दी आगे पढना चाहते हों उनको जेल मैन्युअल के अनुसार उनके पढने हेतु नियमानुसार पत्राचार करना सुनिश्चित करें।
इसके उपरान्त हाई सिक्योरिटी बैरक का निरीक्षण किया गया। हाईसिक्योरिटी बैरक में कुल 05 बन्दी निरूद्ध पाये गये। सभी बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गयी। जिनमें से एक बन्दी द्वारा मुलाकाती का समय बढाने हेतु प्रार्थना की गयी। इस सम्बन्ध में अधीक्षक जिलाकारागार को निर्देशित किया गया।
दौरान निरीक्षण पाकशाला का निरीक्षण किया गया। पाकशाला में मीनू के अनुसार भोजन की व्यवस्था पायी गयी।
इस अवसर पर कुश कुमार सिंह अधीक्षक जिला कारागार चित्रकूट, सुनील कुमार वर्मा जेलर एवं डिप्टी जेलर रजनीश कुमार, व अन्य जेल सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now