केंद्र सरकार ने आयकर विधेयक 2025 को फिलहाल लोकसभा से वापस ले लिया है। ये फैसला तब आया जब 31 सदस्यों वाली एक प्रवर समिति ने बिल की समीक्षा कर 285 अहम सुझाव दिए। समिति की रिपोर्ट में कई बदलावों की सिफारिश की गई थी, जिन्हें सरकार ने लगभग पूरी तरह से मान लिया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि सरकार अब इन सुझावों को जोड़कर बिल का नया और बेहतर संस्करण संसद में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि यह नया ड्राफ्ट 11 अगस्त को लोकसभा में आएगा, ताकि किसी भी तरह का भ्रम न रहे और बिल ज्यादा पारदर्शी हो सके






