श्रावणी मेला 2025 के दौरान देवघर यात्रा पर निकले कावंडिया श्रद्धालुओं को भारी भीड़ के कारण कई बार अपने परिजनों से बिछड़ने की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए नवदीप शुक्ला जिला पदाधिकारी, बांका के मार्गदर्शन में 15 सूचना केंद्रों की स्थापना की गई है, जहां 24 घंटे निरंतर अनाउंसमेंट एवं समन्वय के माध्यम से बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है।
इन सूचना केंद्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं के खोए हुए सामान भी सावधानीपूर्वक एकत्र कर उन्हें सुरक्षित रूप से लौटाया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है।
इसी क्रम में सुषमा देवी जो कहलगांव भागलपुर जिले की रहने वाली हैं उनको कटोरिया सूचना केंद्र की सहायता से मिलाया गया। मनोज गुप्ता जो गोड्डा झारखंड के रहने वाले हैं उनको सुईया सूचना केंद्र की सहायता से मिलाया गया। परिजनों से मिलने के पश्चात सभी श्रद्धालुओं द्वारा जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आभार व्यक्त किया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।







