दर्जनों युवाओं ने जन सुराज की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
बखरी प्रखंड युवा अध्यक्ष अंकुल कुमार सिंह के आवास पर दर्जनों युवाओं जन सुराज का सदस्यता दिलाई गई
बखरी (बेगूसराय)। बुधवार को जन सुराज की बिहार बदलाव यात्रा का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। बुधवार को बखरी प्रखंड में जन सुराज के युवा अध्यक्ष अंकुल कुमार सिंह के नेतृत्व में बाबू सूर्या मोहन सहनी शिवशंकर महतो उज्जवलकांत समेत दर्जनों युवाओं ने जन सुराज की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि वे बिहार में सकारात्मक बदलाव और पारदर्शी राजनीति के उद्देश्य से जन सुराज के साथ जुड़ रहे हैं। जन सुराज के नेताओं ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह बदलाव की शुरुआत है और आने वाले दिनों में बखरी क्षेत्र में जन सुराज की पकड़ और मजबूत होगी।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि युवाओं का यह जुड़ाव जन सुराज के मिशन को गति देगा और आने वाले चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।







