चुनचुनी( एक्सप्रेस न्यूज़ भारत)कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चुनचुनी में विद्यार्थियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा सी एस.आर. मद(CSR) योजना के तहत पेयजल सुविधा के लिए एक पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन वह टंकी कई वर्षों से खराब पड़ी है और उपयोग में नहीं लाई जा रही।
स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि टंकी की मरम्मत के लिए कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नल से पानी नहीं आने के कारण बच्चों को पानी लाने के लिए या तो घर से लाना पड़ता है, या फिर पास के हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता है।
अशोक कुमार श्रीवास बिलासपुर संभाग हेड 6261129010







