रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट ब्रेकिंग: पासपोर्ट की आवश्यकता से अब हर शख़्स होगा लाभान्वित क्योंकि अब आपको पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए लंबी दूरी और लंबी लाइन से मिलेगी निजात क्योंकि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ ने पासपोर्ट के जरूरतमंद लोगों के लिए पासपोर्ट वैन की शुरूआत की है जिसको आज मुख्य डाकघर कर्वी से अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम ने शुरूआत की है, एडीएम ने जानकारी देते हुए बताया है कि पासपोर्ट आवेदकों को कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली व अन्य किसी महानगरों में वेरिफिकेशन के लिए जाना होता था अब उन्हें अपने शहर में ही यह सुविधाएं मिलेंगी, इस वैन का मकसद है कि जिन शहरों में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं है उन शहरों में वैन को भिन्न भिन्न तारीखों में भेजकर आवेदकों को सुविधा उपलब्ध करवाना है, चित्रकूट में फिलहाल अगस्त माह के 18, 19–20 तारीख पर यह वैन जिले में वेरिफिकेशन हेतु उपलब्ध रहेगी, इन तारीखों पर 40 आवेदन लिए जाएंगे, वैन की उपलब्धता शहर के मुख्य डाकघर पर होगी और यह वैन उपलब्धता के मुताबिक भिन्न भिन्न तारीखों पर प्रदेश के तमाम जिलों में उपलब्ध होगी। फ़िलहाल पासपोर्ट बनवाना अब आवेदकों के लिए और भी सुगम होगा।






