Home / Updates / ‘सच छिपाना है या डर है कानून से?’ डांस बार-रेत घोटाले पर अनिल परब ने उठाए बड़े सवाल…..

‘सच छिपाना है या डर है कानून से?’ डांस बार-रेत घोटाले पर अनिल परब ने उठाए बड़े सवाल…..

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधान परिषद सदस्य अनिल परब ने राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परब का कहना है कि अगर उनके आरोप झूठे हैं, तो कदम खुलकर सामने आएं — या तो मानहानि का केस करें, या विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएं, ताकि उन्हें अदालत में सच रखने का मौका मिले। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर सबूत सौंपेंगे और मंत्री का इस्तीफा मांगेंगे। अगर सरकार चुप रही, तो वो कानूनी रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।

ALSO READ :https://expressnewslive.tv/is-the-voice-of-farmers-behind-dhankhars-departure-rakesh-tikaits-big-allegation/

परब ने दो बड़े आरोप लगाए हैं — पहला, कि मुंबई के कांदिवली में चल रहे एक डांस बार का लाइसेंस योगेश कदम की मां के नाम पर है, जबकि उस बार पर कई बार पुलिस छापे पड़ चुके हैं। और दूसरा, कि रत्नागिरी की जगबुड़ी नदी से अवैध रूप से उठाई गई रेत, कदम के परिवार से जुड़े एक डेंटल कॉलेज में भेजी गई, जो पहले खुद मंत्री के नियंत्रण में था। मंत्री भले अब कह रहे हों कि वो कॉलेज से जुड़े नहीं हैं, लेकिन परब का तर्क है कि उनका परिवार आज भी उस ट्रस्ट का हिस्सा है, इसलिए मामला हितों के टकराव का है। यह मुद्दा अब सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़ चुका है — और साफ है कि आने वाले दिनों में यह विवाद महाराष्ट्र की सियासत में और हलचल मचाने वाला है।

[post-views]
Share
Now