देवबंद (सहारनपुर), 21 जुलाई:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले के देवबंद क्षेत्र के बचीटी गांव में रविवार को भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास बह रहे बरसाती नाले के तेज बहाव में दो नाबालिग बच्चे बह गए, जिनकी तलाश में प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय शाद पुत्र शाहरुख और 12 वर्षीय अंजीम पुत्र अरशद, दोनों गांव बचीटी के निवासी हैं। भारी बारिश के बाद दोनों बच्चे गांव के पास बह रहे नाले में नहाने गए थे। तभी अचानक तेज बहाव में आकर वे पानी में बह गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को तलाशना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रशासन को भी तुरंत जानकारी दी गई।मौके पर पहुंचे देवबंद के सीओ रविकांत पाराशर, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार, और एसडीएम युवराज सिंह ने स्थिति का जायज़ा लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। सहारनपुर से विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर बुलाई गई है जो नाले में बच्चों की तलाश कर रही है।हादसे के बाद बचीटी पुलिया पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। लोग बच्चों के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और रेस्क्यू टीम को सहयोग करने की अपील की है।रेस्क्यू टीम द्वारा देर शाम तक अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला था। अधिकारियों के अनुसार, जब तक बच्चों का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।मुख्य कारण भारी बारिश के कारण नाले में आया तेज उफानदो नाबालिग बच्चे नहाते समय बह गएमौके पर पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौजूदग्रामीणों में चिंता और शोक की लहररेस्क्यू ऑपरेशन अभी देर रात भी जारी हे






